आज की शाम देश के नाम’ के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

धमतरी। ओम लक्ष्मी फाउंडेशन द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को आयोजित देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘आज की शाम देश के नाम’ के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 23 अगस्त 2026, रविवार को नगर निगम सभागृह, धमतरी में किया गया।15 अगस्त को आयोजित ‘आज की शाम देश के नाम’ कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, देशभक्ति नृत्य, लोक नृत्य, रैंप वॉक एवं भाषण प्रतियोगिता सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इन्हीं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को 23 अगस्त को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान ग्रुप डांस प्रतियोगिता के ग्रुप A में प्रथम स्थान लीजा एवं ग्रुप, द्वितीय रश्मि धीमर एवं ग्रुप तथा तृतीय राघव साहू एवं ग्रुप ने प्राप्त किया। ग्रुप B में प्रथम अलीशा एवं ग्रुप, द्वितीय दुलेश्वरी एवं ग्रुप तथा तृतीय रंगा पूजा एवं ग्रुप रहे। ग्रुप C में प्रथम अनमोल एवं ग्रुप, द्वितीय टॉमिन एवं ग्रुप तथा तृतीय महिमा एवं ग्रुप रहे।सोलो डांस में ग्रुप A से ईशानी निर्मलकर, दीक्षिता एवं आरोही क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। ग्रुप B में रूही, सिमरन एवं डोली तथा ग्रुप C में विशाल सोनी, डिंपल एवं चंद्रेश पटेल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।भाषण प्रतियोगिता में ग्रुप A से प्रियंक जैन, वर्णित जैन एवं प्रियांश तथा ग्रुप C से रौनक जसूजा, राज एवं नम्रता ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।देशभक्ति गीत/सिंगिंग प्रतियोगिता में ग्रुप A से अन्या लुणावत, लिपाक्षी एवं अनराज; ग्रुप B से मनोज देवांगन, सिमोन एवं थर्व तथा ग्रुप C से मीनाक्षी सिन्हा, कन्हैया ग्वाल एवं उमेश राव क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।रैंप वॉक प्रतियोगिता में ग्रुप A से तनिष्का चंद्राकर, राजवीर एवं चांची कोसारिया; ग्रुप B से गिरवर, यशिका एवं झालेंद्र तथा ग्रुप C से खिलिका, डिंपल एवं तनीषा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।विशेष प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी भी सम्मानित कार्यक्रम में विशेष प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। डांस में पूर्वी गुरूखेले, सोनम एवं ग्रुप, बेबो एवं ग्रुप तथा झरना एवं ग्रुप को सम्मानित किया गया।रैंप वॉक में भुवंशी, वर्णित एवं अवन तथा सिंगिंग में प्रेम पटेल एवं मोहित को विशेष प्रदर्शन के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों एवं युवाओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें अपनी कला प्रस्तुत करने के लिए बेहतर मंच प्रदान करते हैं।ओम लक्ष्मी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का उद्देश्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें सम्मान एवं मंच प्रदान करना है। ‘आज की शाम देश के नाम’ कार्यक्रम में देशभक्ति और भारतीय संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली।कार्यक्रम के अंत में ओम लक्ष्मी फाउंडेशन की ओर से मुख्य अतिथि, अतिथियों, निर्णायकों, प्रतिभागियों, अभिभावकों, सहयोगियों एवं उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर दीपक सिंह ठाकुर, अविनाश दुबे, शुभम जायसवाल, गौरव मगर, राकेश साहू, चेतन सिन्हा, अजय नामदेव, बंटी वाधवानी, मैकेंद्र, आकाश भोजवानी, तथा फाउंडेशन के वेदप्रकाश साहू, प्रेम प्रकाश साहू, विकास राठी, सोहन धीवर, पोखराज, यज्ञांश, पायल, चंचल, रीना, मनीषा, धनेंद्र,लोमश,मनीष, हितेश, कीर्ति, तान्या, शिवम,राधा, टामीन, लवली, शिवांग, मोहित, मयंक, पंकज, ऋषभ रोशनी, माधुरी, प्रियंका तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Recent Posts