बोल बम कांवड़ समिति द्वारा आयोजित महाआरती में शामिल हुए महापौर रामू रोहरा

धमतरी। चतुर्थ सावन सोमवार के पावन अवसर पर बोल बम कांवड़ समिति द्वारा रुद्री स्थित रूद्रेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित महाआरती में महापौर  रामू रोहरा शामिल हुए। उन्होंने भगवान रूद्रेश्वर महादेव का विधिवत पूजन-अर्चन कर महाआरती में सहभागिता की तथा नगरवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने कहा कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था का पर्व है। बोल बम कांवड़ समिति द्वारा आयोजित यह महाआरती श्रद्धा और भक्ति का सुंदर संगम है। भगवान महादेव से धमतरी नगर सहित पूरे प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। सावन के पावन अवसर पर रूद्रेश्वर महादेव की आराधना कर सभी के जीवन में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, यही प्रार्थना है।महाआरती के दौरान हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से रूद्री नगरी भक्तिमय हो उठी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाआरती में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Recent Posts