शहर के आध्यात्मिक वातावरण एवं धार्मिक एकता को प्रबल बनाती है कांवड़ यात्रा-: प्रीतेश गांधी धमतरी-: सावन के अंतिम सोमवार को भगवान भोले भंडारी के भक्तों का उन्माद एवं उत्साह रुद्रेश्वर महादेव से निकलने वाली कावड़ यात्रा के रूप में पूरी आस्था एवं श्रद्धा के साथ धार्मिक भाव ओत-प्रोत होकर देखने को मिला। यह कावड़ यात्रा जब कांवड़ियों के जट के साथ विंध्यवासिनी मंदिर के समीप पहुंची तो वहां पर सभी का तिलक वंदन करते हुए स्वागत कर सम्मान भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा पार्षदगण पिंटू यादव, कुलेश सोनी द्वारा किया गया। स्वागत सम्मान के इस विशिष्ट अवसर पर कॉवडिया संघ की ओर से दाऊ कृष्ण कुमार गुप्ता, गोपाल वाधवानी ,मुकेश सुखवानी, जनार्दन प्रमुख रूप से सम्मानित हुए। इस धर्ममय यात्रा को प्रीतेश गांधी ने धमतरी के आध्यात्मिक वातावरण एवं सर्व समाज की धार्मिक एकता को मजबूती प्रदान करने वाला बताते हुए कहा कि इसमें हम सभी एक साथ सामाजिक सद्भावना की दृष्टिकोण से शामिल होकर धर्म की नगरी की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़कर समाज के सामने उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।







