राष्ट्रीय कृमि दिवस पर अंबेडकर वार्ड में पार्षद ने खिलाई दवाई बच्चों को स्वास्थ्य अगर सुरक्षा देने पालकों को आना होगा आगे-: कुलेश सोनी

धमतरी-: देश भर में मनाया जा रहे हैं राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर विशेष कर बच्चों को सुरक्षित स्वास्थ्यगत जीवन देने हेतु कृषि की दवाई खिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से विशेष अभियान चलाया जा रहा है । शहर के अंबेडकर वार्ड में इस अभियान की शुरुआत करते हुए वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी ने कहा की शिशु संरक्षण केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकता है जिसके लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर उनके भविष्य को सुरक्षित करते हुए स्वास्थ्यगत सुविधा प्रदान की जाती है इसलिए प्रत्येक बालकों का धर्म है कि इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अपने बच्चों के खुशहाल जीवन को आगे बढ़ाएं जिससे समाज और समाज का भविष्य दोनों सुरक्षित रहेगा उक्त अवसर पर सहायिका किरण गौतम मितानिन सरिता चंदेल विद्या सोनी कुसुम यादव दिलीप निषाद उपस्थित रहे।

Recent Posts