धमतरी- सावन के पवित्र महीने में धमतरी वासियों की सुख-समृद्धि के लिए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक रंजना साहू ने रुद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।उन्होंने पूरे क्षेत्रवासियों के सुख, अच्छी बरसात और फसल अच्छी होने की कामना करते हुए महादेव से धमतरी के उत्तरोत्तर विकास का आशीर्वाद मांगा। पूजा के दौरान उन्होंने क्षेत्र की शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना भी की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। जलाभिषेक के बाद रंजना साहू ने सभी को प्रसाद वितरित किया।भक्तों ने कहा कि रंजना दीदी द्वारा की गई प्रार्थना से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और धमतरी दिन-प्रतिदिन प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।







