कमरे में बंद कर छात्रों की पिटाई का मामला, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल ने पीटीआई शिक्षक की सेवा की समाप्त

प्रेमनगर स्थित डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में दो छात्रों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने कड़ा कदम उठाते हुए पीटीआई शिक्षक की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।बताया जा रहा है कि शिक्षक पर छात्रों को कमरे में बंद कर पाइप से पीटने का आरोप लगा था। घटना के बाद परिजनों में भारी नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने दोषी शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। मामला सामने आने और बढ़ते विरोध के बीच स्कूल प्रबंधन ने संबंधित पीटीआई शिक्षक को संस्था से हटा दिया।स्कूल के प्राचार्य ने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए सभी शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।यह कार्रवाई उन सभी शिक्षकों के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि शिक्षा का स्थान अनुशासन के नाम पर हिंसा का नहीं, बल्कि संस्कार, संवेदनशीलता और मार्गदर्शन का है। गुरु का दायित्व बच्चों का भविष्य संवारना है, भय पैदा करना नहीं। यदि किसी भी छात्र के साथ दुर्व्यवहार होता है तो उस पर सख्त कार्रवाई होना तय है।

Recent Posts