वापसी से पूर्व विजय मोटवानी की सक्रियता व सजगता से यातायात व्यवस्था हुई सुगम

धमतरी-: भगवान जगन्नाथ,बहन सुभद्रा तथा भाई बलभद्र की आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को जनकपुर के लिए निकलने वाली रथ यात्रा की वापसी सोमवार तेरस तिथि आज हो रही है,इससे पूर्व सिहावा चौक तक जाने वाली इस रथ यात्रा के मार्ग में किसी प्रकार की कोई बाधा ना हो इसलिए निर्माणाधीन बालक चौक नाली के पुल को पूर्णता प्रदान करते हुए व्यवस्थित स्वरूप में नगर निगम के महापौर रामू रोहरा जी के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी की सजगता एवं सक्रियता से फिर से उसे पुनः बहाल करते हुए रास्ते को आज दोपहर से ही सुगम कर दिया गया है जिसकी सर्वत्र सराहना हो रही है, नगर निगम की गौरतलब है कि आमापारा वार्ड में पिछले 50 वर्षों के जल भराव की समस्या का समाधान करने के लिए विभिन्न स्तरों पर नाली का निर्माण किया जा रहा है जिससे जल भराव से छुटकारा तो इस क्षेत्र के निवासियों तथा राहगीरों को हो गया है इसके साथ ही मकई तालाब की प्यास भी बुझ चुकी है स्वास्थ्य सभापति नीलेश लुनिया विशेष रूप से उपस्थित रहे ।शहर की प्राचीन गौरवशाली सनातनी परंपरा है हमारी पहचान -: विजय मोटवानी रथ यात्रा सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक उत्सव हमारी परंपरा से जुड़े होने के कारण शहर के गौरवशाली इतिहास में विशिष्ट स्थान रखते हैं जिसे संरक्षित रखते हुए संवर्धित कर आगे बढ़कर आने वाली पीढ़ी को इसे समर्पित करना हम सब का नैतिक धर्म है और यही हमारी शहर को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पृथक पहचान के रूप में स्थापित करती है।

Recent Posts