झुग्गी बस्ती के पात्र परिवारों को पट्टा दिलाना प्रदेश एवं नगर निगम सरकार की प्राथमिकता : नंदू लोधी

धमतरी। भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मकेश्वर वार्ड स्थित सामुदायिक भवन में झुग्गी बस्तियों में निवासरत पट्टा-विहीन परिवारों की समस्याओं एवं पट्टा सर्वे को लेकर बैठक आयोजित की गई। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक बैठक में शामिल हुए। कार्यक्रम में धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा वार्ड पार्षद आशा लोधी भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक एवं जिला महामंत्री महेंद्र पंडित सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नंदू लोधी ने कहा कि झुग्गी बस्तियों में निवासरत भाई-बहनों तक शासन की योजनाओं का लाभ और आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ ने वर्षों से पट्टा-विहीन परिवारों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया है और अब प्रदेश की भाजपा सरकार पात्र हितग्राहियों को पट्टा उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 18 लाख आवासों की स्वीकृति राज्य सरकार की गरीब हितैषी सोच का प्रमाण है तथा आने वाले समय में पात्र परिवारों को पट्टा उपलब्ध कराने का संकल्प भी पूरा किया जाएगा।मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने उपस्थित नागरिकों को पट्टा सर्वे की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि जिन परिवारों के पास वर्ष 2017 से पूर्व के सरकारी दस्तावेज, कर रसीद मालवा पट्टा अथवा अन्य प्रमाण उपलब्ध हैं, वे सर्वे के दौरान संबंधित अधिकारियों को प्रस्तुत करें ताकि उन्हें शासन की योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम और राज्य सरकार पात्र लोगों को पट्टा दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।पूर्व प्रदेश संयोजक एवं जिला महामंत्री महेंद्र पंडित ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों और जरूरतमंदों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को उनका अधिकार दिलाने के लिए भाजपा हमेशा प्रतिबद्ध रही है और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।वार्ड पार्षद आशा लोधी ने कहा कि यह पहल वर्षों से पट्टे की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों के लिए राहत लेकर आएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ सर्वे प्रक्रिया में सहयोग करें जिससे पात्र परिवारों को समय पर पट्टा मिल सके।कार्यक्रम के अंत में भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य एवं एल्डरमैन भागवत यादव ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में नगर निगम जनकल्याण और विकास के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रहा है तथा पट्टा-विहीन पात्र परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में महेंद्र पंडित जिला महामंत्री आशा लोधी पार्षद मकेश्वर वार्ड, भागवत यादव एल्डरमैन नंदकुमार लोधी संयोजक झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रकाश लहरे मंडल अध्यक्ष, अ.ज.जा.अनूप लोधी जितेंद्र साहू, मनोज विश्वकर्मा, मनोज यादव, शंकर मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। आने वाले समय में झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट धमतरी द्वारा 40 वार्डो में बैठक आहूत किया जा सकता है

Recent Posts