स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के सभापति नीलेश लूनिया ने दी बधाई

धमतरी नगर निगम के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के सभापति नीलेश लूनिया ने स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप-2026 में भारतीय स्पेशल ओलंपिक्स फुटबॉल टीम के साथ कांस्य पदक जीतकर धमतरी और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी सत्यांशु दीप को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा कि सत्यांशु दीप नगर निगम धमतरी में स्वीपर के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए भी देश के लिए खेलना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना पूरे नगर निगम परिवार तथा धमतरी जिले के लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है। उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण सभी कर्मचारियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।नीलेश लूनिया ने कहा कि सत्यांशु दीप ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर अभ्यास और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सत्यांशु भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर धमतरी, छत्तीसगढ़ और भारत का नाम निरंतर रोशन करते रहेंगे।उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सत्यांशु दीप, उनके परिवार, प्रशिक्षकों, सार्थक स्कूल, स्पेशल ओलंपिक्स भारत–छत्तीसगढ़ तथा भारतीय स्पेशल ओलंपिक्स फुटबॉल टीम को भी हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Recent Posts