प्रसिद्धि योग संघ के सदस्यों ने 21 जुलाई को जिले में नवपदस्थ एसपी भावना पांडेय से मुलाकात की। पुलिस विभाग को योग को सामाजिक पुलिसिंग के तहत प्रमोट कर लोगों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने प्रेरित किया। योग को प्रमोट करने से समाज में पुलिस विभाग के प्रति लोगों में सकारात्मक चर्चा हो रही है। प्रसिद्धि योग संघ के सदस्यों ने एसपी भावना पांडेय को पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। सदस्यों ने कहा कि धमतरी जिले को 16-17 वर्षों के बाद महिला एसपी मिली है। आपसे उम्मीद करते है कि धमतरी जिले में पुलिसिंग के माध्यम से आप उत्कृष्ट कार्य करेंगी और धमतरी जिले को अग्रणी बनाएंगी। हम सब योग के क्षेत्र में पुलिस विभाग द्वारा लगातार किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते है। धमतरी जिलें में पुलिस विभाग ने अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर न केवल कानून व्यवस्था एवं समाजिक शांति बनाए रखा है, अपितु योग के माध्यम से सामुदायिक पुलिसिंग का परिचय देते हुए समाज के लोगों को स्वस्थ रहने, मानसिक तनाव दूर करने प्रेरित किया है। पुलिस के इस कार्य से हम सब योग संघ के सदस्य अभिभूत हैं और भविष्य में भी पुलिस विभाग द्वारा इसी तरह के समाजहित का कार्य करने की आशा करते है।इस अवसर पर संघ के सलाहकार एवं मार्गदर्शक लक्ष्मण पहलवान, संरक्षक डॉ संदीप साहू , अध्यक्ष उमराव साहू , उपाध्यक्ष डेमिन, संतोषी निंबाडकर सचिव, उत्तरा सिंह गौतम कोषाध्यक्ष, सहसचिव निकिता, कार्यकारिणी सदस्य उमेंद्र भारद्वाज ,तिलक ध्रुव, डॉली यादव, ममता राजपूत उपस्थित थे। आप सबको बहुत-बहुत बधाइयां एवं शुभकामनाएं






