कांग्रेस के आंदोलन को लालबगीचा वार्ड पार्षद ने कहा सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के मंसूबे को जनता ने किया अस्वीकार

समाज के अंतिम व्यक्ति से विकास और विज़न की शुरुआत करतीं हैं भाजपा -: हिमानी साहू धमतरी-: नगर निगम के विरुद्ध कांग्रेसी आंदोलन को आड़े हाथ लेते हुए सामान्य एवं विधि प्रशासन विभाग की अध्यक्ष तथा लाल बगीचा वार्ड की पार्षद हिमानी भागवत साहू ने कहा है कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए आज की स्क्रिप्ट लिखी गई थी जिसे पूरे 40 वार्ड में घूमने के बाद भी गिनती के लोग इसमें शामिल हुए जो स्वयं में साबित करता है कि इस आंदोलन को जनता ने अस्वीकार कर दिया।साहू ने आगे कहा है कि समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के चिंता सिर्फ भाजपा के विजन में समाहित है इसके कारण ही प्रत्येक योजनाएं इनके जीवन स्तर को उठाने के लिए संचालित होती है भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो अंतिम व्यक्ति से लेकर रोटी, कपड़ा, मकान की चिंता करते हुए प्रत्येक उनकी बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति करती है जिसके कारण आज विश्व की नंबर एक पार्टी है और यही एकमात्र आम जनता का विश्वास का आधार है कि नगर निगम धमतरी में लगातार 138 वर्षों तक भाजपा ने राज किया है जो उनके कार्यकर्ताओं के सेवा और समर्पण के कारण भी सतत रूप से आगे जारी रहेगी कांग्रेस के मंसुबे अब कभी सफल होने वाले नहीं है।

Recent Posts