धमतरी। भाजपा ने संगठनात्मक नियुक्तियाँ और कार्यविभाजन करते हुए विभिन्न मोर्चों के प्रभारी एवं सहप्रभारी की नियुक्ति की है,इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा ने भी अपने संभाग एवं जिला प्रभारियों की घोषणा की जिसमें धमतरी के युवा चेहरे जय हिंदुजा को संगठन की अहम जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें भाजपा युवा मोर्चा के बस्तर जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को भाजपा की युवा नीति और नए चेहरों पर भरोसे के रूप में देखा जा रहा है।प्रेस नोट जारी करते हुए जय हिंदुजा ने कहा मैं संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। बस्तर के युवाओं की समस्याओं को उठाना और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाना मेरी प्राथमिकता होगी।







