ताश के पत्तों पर लग रहे थे हजारों के दांव, थाना कुरूद टीम ने घेराबंदी कर 18,300/-रुपये नगद एवं 05 मोबाइल सहित कुल 29300/- रुपये किए गए जब्त अवैध कारोबारियों पर धमतरी पुलिस का सख्त शिकंजा जारी, जुआ एक्ट के तहत 06 आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में की गई वैधानिक कार्यवाही धमतरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध धमतरी पुलिस द्वारा निरंतर सूचना संकलन कर प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नया बाजार स्थित सुलभ शौचालय के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी।पुलिस कार्यवाही के दौरान 06 आरोपियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। मौके से 18,300/- नगद, 05 नग मोबाइल (कीमती लगभग 11,000/- रुपये) एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया गया।06 आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।गिरफ्तार जुआरियों का नाम:(01) राजू साहू पिता तुलसीराम साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुरूद।(02) प्रदीप सिंघा पिता कपिल सिंघा, उम्र 38 वर्ष, निवासी कलारपारा, कुरूद।(03) करण निर्मलकर पिता नारायण निर्मलकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी कुरूद।(04) अनुज शर्मा पिता स्व. राधेश्याम शर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, कुरूद।(05) सागर पुरेना पिता कालूराम पुरेना, उम्र 32 वर्ष, निवासी नया बाजार, कुरूद। (06) सेवक राम साहू पिता मोतीराम साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी पचरीपारा, कुरूद, सभी थाना कुरूद, जिला धमतरी (छ.ग.)। जप्ती :नगदी राशि – 18,300/-रूपये 05 नग मोबाइल फोन (कीमती लगभग 11,000/-रूपये) 52 पत्ती ताश कुल जप्त मशरूका – 29,300/- (लगभग) जप्त धमतरी पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान जारी है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर एवं निरंतर कार्यवाही की जाएगी।






