मंगलवार को धमतरी कलेक्टर जनदर्शन में इच्छा मृत्यु की मांग और आत्मघाती कदम उठाने वाले युवक के मामले में नया मोड़ सामने आया है युवक ने बीजेपी पार्षद और मंदिर ट्रस्ट पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे लेकिन जांच में आरोप तथ्यहीन पाए गए प्रशासन के अनुसार जिस जमीन और रास्ते का उल्लेख किया गया था, वह मंदिर ट्रस्ट के अधीन है और उस पर कब्जे का मामला सामने आया है कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने लोगों से जनदर्शन में तथ्यात्मक शिकायतें लाने और किसी भी तरह का आत्मघाती कदम नहीं उठाने की अपील की है बता दे कि मंगलवार को शहर के पोस्ट ऑफिस वार्डवासी रोहित सोनी परिवार के साथ कलेक्टर जनदर्शन में इक्षामृत्यु की मांग लेकर थे पहुंचे इसी दौरान रोहित सोनी ने अपने साथ लाए केरोसिन को अपने ऊपर उड़ेल दिया युवक को समय रहते सैनिकों ने बचा लिया युवक एक आरोप था कि पोस्ट ऑफिस स्थित घर के सामने आने जाने वाल रस्ते को बीजेपी पार्षद सहित मंदिर ट्रस्ट ने खुदाई कर दी है साथ ही उसके घर को भी निर्माण नहीं करने दिया जा रहा जिसके चलते वह काफी पीड़ित है और इस तरह का कदम उठाया मामले में प्रशाशन द्वारा किए गए जांच में आरोपों पर अलग ही तथ्य सामने आया है





