शहर को सुव्यवस्थित 17 करोड़ लागत 7 एकड़ ,3 व्दार , 52 व्यावसायिक हब से सर्व सुविधा युक्त बस स्टैंड जनता को होगा समर्पित-: विजय मोटवानी
धमतरी-: शहर की बस स्टैंड एक विशिष्ट पहचान होती है इसी के अनुरूप हाईटेक बस स्टैंड का निर्माण (अर्जुनी) खपरी में किया जा रहा है जो की निर्माणधीन क्षेत्र 7 एकड़ 18500 वर्ग फीट में भवन के रूप में विस्तारित होगा महापौर रामू रोहरा जी के नेतृत्व में जिसके कार्य को आगे बढ़ाने हेतु निरंतर लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष विजय मोटवानी की सजगता एवं सक्रियता बनी हुई है सोमवार को नगर निगम के मातहत अधिकारियों – कर्मचारी जिसमें एग्जीक्यूटिव इंजीनियर महेंद्र जगत, अस्सिटेंट इंजीनियर मयंक राठौर, सब इंजीनियर लोमश देवांगन आर्किटेक्ट के साथ कार्य स्थल पर पहुंचकर वस्तु स्थिति से अवगत होते हुए तीव्र गति से बस स्टैंड निर्माण के कार्य को आगे बढ़ाने हेतु निर्देशित कर कहा है कि आगामी समय में धमतरी शहर तथा यहां आने वाले यात्रियों को व्यवस्थित बस स्टैंड की सुविधा प्राप्त हो इसके लिए 18 करोड़ की लागत से तीन प्रवेश द्वार वाला 52 व्यावसायिक परिसर से युक्त दुकान व्यापार के हब के रूप में विकसित कर समर्पित किया जाएगा जो की शहर की एक पृथक पहचान बनकर हम सबके लिए विकास की कड़ी को आगे बढ़ने वाला सिद्ध होगा। मोटवानी ने आगे कहा है कि बाईपास सड़क पर बस स्टैंड के निर्माण हो जाने से किसी प्रकार की कोई यातायात का दबाव शहर के ऊपर नहीं बढ़ेगा बल्कि शहर के विस्तार होने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे ऑटो टैक्सी सहित अन्य फुटकर व्यवसाईयों को रोजगार की संभावनाओं का सृजन होगा नगर निगम के क्षेत्र का भी विस्तार होने से निगम अपने बुनियादी सुविधाओं की पूर्ति हेतु आर्थिक संसाधन भी झूठ कर सक्षम साबित होने की दिशा में आगे बढ़ेगा यही सोच को लेकर संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, कलेक्टर अविनाश मिश्रा नरेंद्र रोहरा तथा निगम प्रशासन एवं सभी पार्षद गण इस कार्य को अमली जामा पहनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।







