सभापति स्पीकर कौशिल्या देवांगन सुशासन तिहार शिविर में हुईं शामिल

सुबह योग शिविर का हुआ आयोजन, सभापति ने किया योग बच्चों को सुपोषण किट एवं विद्या आरंभ प्रमाण पत्र का किया वितरण धमतरी/ नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत सोरिद एवं जोधापुर वार्ड में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में नगर निगम सभापति (स्पीकर) कौशिल्या देवांगन शामिल हुईं। शिविर का शुभारंभ सुबह आयोजित योग शिविर से हुआ, जिसमें सभापति श्रीमती देवांगन ने स्वयं योग कर नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। योग शिविर में महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लियाlसुशासन तिहार शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासी अपनी समस्याएं, मांगें एवं आवेदन लेकर पहुंचे। सभापति कौशिल्या देवांगन ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्वरित निराकरण एवं आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। इससे लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण संभव हो रहा है तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी आम नागरिकों तक पहुंच रही है।शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का सभापति द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से नागरिकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। शिविर में स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, नगर निगम, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।इस अवसर पर छोटे बच्चों को सुपोषण किट वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। साथ ही नौनिहाल बच्चों को विद्या आरंभ प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। बच्चों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।सभापति कौशिल्या देवांगन ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं मांगों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। उन्होंने वार्डवासियों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा प्रशासन के साथ सकारात्मक सहभागिता बनाए रखने की अपील की।इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला समूह की सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे

Recent Posts