जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन ने सरपंचों के साथ किया मधुरिमा गुरुकुल कौशल विकास संस्थान का भ्रमण

जिला पंचायत सभापति ने आज क्षेत्र के सम्माननीय सरपंचगणों के साथ का भ्रमण कर वहां संचालित विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान संस्थान के संस्थापक सदस्यों एवं प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण व्यवस्था, संस्थान की कार्यप्रणाली तथा युवाओं के लिए उपलब्ध रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन ने कहा कि गांव के सरपंच प्रत्यक्ष रूप से गांव के युवाओं एवं परिवारों से जुड़े होते हैं, इसलिए उनके माध्यम से अधिक से अधिक युवा साथियों एवं बालिकाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण से जोड़ना संभव हो सकेगा। इसी उद्देश्य से सरपंचों को संस्थान का भ्रमण कर यहां की व्यवस्थाओं एवं प्रशिक्षण प्रणाली को समझने हेतु आमंत्रित किया गया था।संस्थान में संचालित ब्यूटीशियन, इलेक्ट्रीशियन, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, रिटेल मैनेजमेंट सहित विभिन्न तकनीकी एवं स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षणों की जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुकी है। प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं।जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन ने सभी सरपंचों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में अधिक से अधिक युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु प्रेरित करें, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की प्रतिभा को उचित मंच मिल सके और वे अपने हुनर को विकसित कर आत्मनिर्भर बन सकें।कार्यक्रम के दौरान यह संकल्प व्यक्त किया गया कि क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा युवा साथी एवं बालिकाएं कौशल विकास संस्थान से जुड़कर लाभान्वित हों तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें। ग्रामीण युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।इस अवसर पर सरपंच दर्री से हिमांशु शेखर साहू परसुली से प्रेम चंद्रवंशी सारंगपुरी से राम कुमार यादव रुद्री से लक्ष्मी बया बेंद्रानवागांव से प्रसून शुक्ला भटगांव से श्री फागूराम साहू कंडेलसरपंच तुमराबहार से दीपक ध्रुव उपसरपंच निरंजन राम कोर्राम कलारतराई से कुलदीप ध्रुव अमेठी से कुंदन ध्रुव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Recent Posts