पुराने खात्मा एवं खारजी प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के लिए सभी थाना-चौकी प्रभारियों को दिए सख्त निर्देश माननीय न्यायालय में लंबित मामलों की भी नियमित पेशी एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने एसपी धमतरी का स्पष्ट निर्देश पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा लंबित एवं पुराने प्रकरणों के खात्मा एवं खारजी से संबंधित मामलों में शीघ्र निराकरण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक महोदय छत्तीसगढ़ के निर्देशों परिपालन में एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय रायपुर रेंज रायपुर के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार द्वारा जिले के समस्त अनुभाग अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली गई।बैठक में विशेष रूप से थानों में लंबित पुराने प्रकरणों, खात्मा एवं खारजी से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि ऐसे सभी खात्मा एवं खारजी प्रकरणों का विधिसम्मत परीक्षण कर उन्हें शीघ्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।एसपी धमतरी ने कहा कि लंबित मामलों के समयबद्ध निराकरण से न केवल न्यायिक प्रक्रिया में गति आएगी, बल्कि थाना स्तर पर लंबित प्रकरणों का भार भी कम होगा तथा पुलिस कार्यप्रणाली में और अधिक पारदर्शिता एवं प्रभावशीलता आएगी। बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने, न्यायालयीन कार्यवाही में गंभीरता बरतने तथा प्रत्येक लंबित मामले में त्वरित वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही डीजीपी महोदय छत्तीसगढ़ द्वारा दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए अभियान को प्राथमिकता के साथ खात्मा एवं खारजी प्रकरणों का विधिसम्मत निराकरण करने हेतु निर्देश दिया गया है।पुलिस अधीक्षक धमतरी द्वारा राजपत्रित अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने अनुभाग अंतर्गत थाना क्षेत्रों के लंबित पुराने प्रकरणों, खात्मा एवं खारजी से संबंधित मामलों का नियमित पर्यवेक्षण एवं समीक्षा करें, ताकि सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।धमतरी पुलिस द्वारा जिले में लंबित खात्मा एवं खारजी से संबंधित मामलों के प्रभावी निराकरण हेतु लगातार समीक्षा एवं विशेष अभियान चलाकर न्यायिक प्रक्रिया को गति प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। उक्त समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार पांडेय, सीएसपी धमतरी अभिषेक चतुर्वेदी, एसडीओपी कुरूद रागिनी मिश्रा, डीएसपी मोनिका मरावी, डीएसपी भानु प्रताप चंद्राकर, डीएसपी सुश्री मीना साहू, एसडीओपी नगरी विपिन रंगारी एवं डीपीओ अजय सिंह सहित जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। साथ ही एसपी कार्यालय से स्टेनो, रीडर एवं थानों के सभी रीडर भी बैठक में मौजूद रहे।






