तैराकी को प्रोत्साहित करने गांव पहुंचे समाजसेवी पं.राजेश शर्मा

धमतरी-: स्वस्थ जीवन निरोगी काया के लिए सर्वाधिक सशक्त माध्यम तैराकी है जिससे आधुनिकता के तहत नई पीढ़ी वंचित होते जा रही है इसे प्रोत्साहित करने के लिए समाज से भी धर्म प्रेमी तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पंडित राजेश शर्मा विभिन्न स्तर पर प्रयास रखें वे विभिन्न ग्रामों में बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें तैराकी जैसे व्यायाम की महत्वपूर्ण शैली को अपने जीवन का अनिवार्य हिस्सा करने के लिए प्रेरित करते हुए हर संभव सहयोग प्रदान कर रहे हैं शर्मा ने एक अनौपचारिक चर्चा में बताया कि आज खान-पान तथा अनियमित दिनचर्या के कारण व्यक्ति के जीवन में अनेक प्रकार की बीमारियां प्रवेश कर रही है ऐसे में तैराकी शुभ शुगर तथा शुभ हार्मोन का निर्माण कर शरीर को मजबूत बनाती है गौर तलब है कि आगामी समय में तैराकी जैसे महत्वपूर्ण विद्या से इस पीढ़ी को अवगत कराने के लिए तैराकी प्रतियोगिता आयोजित किए जाने का सिलसिला प्रारंभ करने की योजना है इसी चर्चा में ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहर के बच्चों से जोड़ने के लिए समुचित मंच तैयार करने विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Recent Posts