मोबाइल ऐप व UPI के जरिए संचालित हाईटेक सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश – पूरे नेटवर्क को किया गया ध्वस्त मुख्य आरोपी शंकर मंगलानी पहले ही गिरफ्तार – लोगों को आईडी उपलब्ध कराकर लाखों रुपए का सट्टा लगवाने का कर रहा था संचालन जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत धमतरी पुलिस की लगातार सख्त कार्यवाही – जुआ-सट्टा कारोबारियों पर कसा शिकंजा पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिले में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर संदिग्ध गतिविधियों पर सतत एवं गहन निगरानी रखी जा रही है, ताकि अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।विशेष रूप से ऑनलाइन आईपीएल सट्टा जैसे संगठित अपराधों पर कड़ी नजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सूचना संकलन, तकनीकी विश्लेषण एवं त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही थी तथा संदिग्ध मोबाइल एप, यूजर आईडी, बैंकिंग एवं UPI ट्रांजेक्शन की बारीकी से जांच की जा रही थी।इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस ने तत्परता एवं सक्रियता का परिचय देते हुए ऑनलाइन सट्टा प्रकरण में एक और महत्वपूर्ण एवं प्रभावी कार्यवाही को अंजाम दिया है।प्रकरण का संक्षिप्त विवरण:- थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 107/26, धारा 7(क) जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 एवं 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।पेट्रोलिंग के दौरान गांधी मैदान धमतरी के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आमातालाब रोड स्थित यादव भवन के पास एक व्यक्ति मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गवाहों के समक्ष आरोपी मनमोहन पटेल उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया गया।कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कुछ दिन पूर्व गिरफ्तार किए गए शंकर मंगलानी (निवासी बनियापारा, धमतरी) द्वारा उपलब्ध कराई गई आईडी के माध्यम से अपने मोबाइल में GOLDENEXCH.COM नामक प्लेटफॉर्म पर ID (8788sonuu) एवं पासवर्ड का उपयोग कर आईपीएल टी-20 मैच (CSK बनाम HRA) में हार-जीत का दांव लगवा रहा था।सट्टा संचालन का तरीका:ऑनलाइन वेबसाइट/ऐप के माध्यम से सट्टा संचालन ग्राहकों को आईडी एवं पासवर्ड उपलब्ध करानाQR कोड एवं विथड्रॉल सिस्टम के जरिए पैसों का लेन-देन UPI/ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से राशि ट्रांजैक्शन नए ग्राहकों को जोड़ने पर कमीशन प्राप्त करना आरोपी का विवरण: नाम: मनमोहन पटेल उर्फ छोटू पिता: स्व. शिवशंकर पटेल उम्र: 43 वर्ष पता: शिव चौक, बनियापारा, धमतरी जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपी का सीधा संपर्क मुख्य आरोपी शंकर मंगलानी से था, जो लोगों को ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए आईडी उपलब्ध कराता था और पूरे नेटवर्क का संचालन करता था।बरामदगी एवं महत्वपूर्ण तथ्य:मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा संचालन यूनियन बैंक एवं बंधन बैंक खातों के जरिए लेन-देन UPI एवं मोबाइल नंबर आधारित ट्रांजैक्शन नेटवर्क आरोपी से जप्ती:01 नग OPPO मोबाइल (मॉडल F15)(कीमत लगभग 10,000/-रूपये) उक्त मोबाइल को साक्ष्य स्वरूप गवाहों के समक्ष जप्त किया गया।वैधानिक कार्यवाही अपराध क्रमांक: 107/26 धारा: 7(क) जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022, 3(5) बीएनएस थाना: सिटी कोतवाली धमतरी आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।धमतरी पुलिस का संदेश:-धमतरी पुलिस द्वारा जिले में ऑनलाइन जुआ एवं सट्टा जैसे संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।आमजन से अपील है कि ऐसे गैरकानूनी कार्यों से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।इस कार्यवाही से जिले में संचालित ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क को एक और बड़ा झटका लगा है तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में पुलिस के प्रति भय का माहौल बना है। धमतरी पुलिस का यह अभियान आगे भी और अधिक सख्ती एवं प्रभावशीलता के साथ निरंतर जारी रहेगा।






