शहर के खेल एवं खिलाड़ियों के समृद्धि एवं मंगल कामना की प्रार्थना के साथ पखवाड़े का हुआ भव्य समापन

हनुमान जी के समक्ष बेटी,बाल, बैडमिंटन, फूटबॉल, शतरंज, वॉलीबॉल, रख कर की गई विशेष पुजा-अर्चना

खिलाड़ियों ने धर्म प्रेमी समाज सेवी पं. राजेश शर्मा को सम्मानित करते हुए खेल प्रोत्साहक से नवाजा शहर वासियों के लिए समर्पण,यही उनके जीवन का ध्येय एवं सूत्र वाक्य-:पं.राजेश शर्मा धमतरी-: एक महीने तक शहर के खेल धरातल पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए खेलों को आगे बढ़ाने हेतु अनवरत रूप से विभिन्न अनेक खेलों की प्रतियोगिताओं का पर्याय बने पखवाड़े का समापन मंगलवार को दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पुराना बस स्टैंड के समक्ष महा आरती महाप्रसादी के साथ शहर वासियों खिलाड़ियों तथा प्रतिष्ठित नागरिकों के बीच संपन्न हुआ जिसमें शहर के खेल तथा विभिन्न खिलाड़ियों एवं संस्थाओं से जुड़े हुए लोगों ने खेल के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए धर्म प्रेमी समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा का सम्मान करते हुए उन्हें खेल प्रोत्साहक के रूप में विशिष्ट उपाधि देकर उनके धर्म समाज के बाद खेल को समृद्ध करते हुए संरक्षित कर आगे बढ़ाने के लिए समय-समय पर दिए हुए योगदान के साथ ही खेल पखवाड़ा को भी महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेश शर्मा भी भावुकता पुर्ण क्षण में सभी से कहा कि शहर के द्वारा उनके जीवन में दिया हुआ सब कुछ ही है इसलिए शहर और शहर वासियों के लिए वे सदैव समर्पित होकर कार्य करते रहेंगे यही उनके जीवन का सूत्र एवं ध्येय वाक्य है। समापन अवसर पर खिलाड़ियों के समूह ने भगवान हनुमान जी के समक्ष खेल के सामग्रियों जिसमें बैट, बाल, बैडमिंटन ,फुटबॉल ,वॉलीबॉल ,शतरंज, को रखते हुए विशेष प्रार्थना एवं पूजा अर्चना करके धमतरी के गौरवशाली खेल इतिहास को बढ़ाने के लिए मंगल कामना भी की जो उपस्थित जनों के बीच एक भक्ति का भाव वाला क्षण निर्मित कर रहा था। अंत में सभी का इस पखवाड़े पर मिले प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग एवं खेलों में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त कर धन्यवाद पखवाड़े के संयोजक योगेश रायचूरा द्वारा व्यक्त किया गया। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से पखवाड़े की मुख्य सलाहकार हेमलता शर्मा द्वारा भंडारे का शुभारंभ करवाते हुए उपस्थित जनों में प्रकाश शर्मा,राजेंद्र शर्मा, ठाकुर शशि पवार, देवेंद्र मिश्रा,कविंद्र जैन,सभापति नगर निगम कौशल्या देवांगन , भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित, पार्षदगणों में निलेश लूनिया, अखिलेश सोनकर ,मेघराज ठाकुर, पिंटू यादव , हिमानी साहू,कुलेश सोनी, शैलेंद्र रजक ,संजय देवांगन ,तल्लिन पूरी गोस्वामी, रोहिताश मिश्रा, चंद्रकला पटेल, सरिता यादव ईश्वरी पटवा, हर्षा महेश्वरी, गोमती रजक ,पूर्णिमा साहू, गायत्री सोनी, सुशीला तिवारी, प्राची सोनी, संगीता धीवर, नीलमणि पावरिया, राजकुमार लावत्रे, योगेश रायचुरा, विकाश शर्मा ,लक्की डागा ,महेंद्र खंडेलवाल, मुकेश शर्मा, रितेश नाहर, भावेश रजक, सूरज शर्मा ,इंद्रेश देवांगन ,रितेश नेताम, लक्ष्मण साहू पहलवान,भागवत साहू, आशीष थिटे, पप्पी पंजवानी, पप्पू सोनी, जीतू यादव, मनीष जैन, सहित हनुमान मंदिर समिति के सदस्य एवं सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Recent Posts