जिला साहू समाज धमतरी द्वारा दानवीर भामाशाह की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर साहू समाज धमतरी द्वारा वृद्ध आश्रम रुद्री और कुष्ठ रोग आश्रम में फल वितरण एवं साहू समाज बांसपारा धमतरी में समर क्लास लगाकर साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय धमतरी से रत्नाबांधा चौक तक बाइक रैली एवं हेलमेट वितरण कर यातायात जागरूकता एवं भोजन भंडारा दानीटोला वार्ड में कार्यक्रम रखा गया इस अवसर पर गणेश राम साहू अध्यक्ष जिला साहू समाज धमतरी लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली विजय साहू महामंत्री जिला साहू समाज धमतरी गणेश राम जी लक्ष्मी नारायण साहू उमेश साहू संतराम साहू जी गोपाल साहू श्याम नरेश साहू चिरंजी लाल साहू गजानन साहू हिरेंद्र साहू निर्मला साहू मंजूषा साहू कमलेश साहू सीमांत साहू अरुण साहू युवा अध्यक्ष साहू समाज एवं साहू समाज के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद ने कहा कि दानवीर भामाशाह मेवाड़ के महाराणा प्रताप के परम मित्र, मंत्री और विश्वासपात्र सलाहकार थे, जिन्होंने हल्दीघाटी युद्ध के बाद अपना संपूर्ण धन-संपदा (25 लाख रुपये और 20,000 अशर्फियां) देश की रक्षा के लिए प्रताप को दान कर दिया था। इस योगदान से 25,000 सैनिकों का 12 साल तक भरण-पोषण हो सकता था, जिससे प्रताप ने पुनः सैन्य शक्ति संगठित कर मुगलों को कड़ी टक्कर दी। जन्म और परिवार: भामाशाह का जन्म 29 अप्रैल 1547 को राजस्थान के पाली जिले के सादड़ी गाँव में हुआ था। निर्णायक सहयोग: जब महाराणा प्रताप आर्थिक तंगी के कारण हताश थे, तब भामाशाह ने अपनी जीवन भर की जमा पूंजी उनके चरणों में रख दी थी।त्याग का महत्व: उनके इस अतुलनीय दान को ‘दानवीर’ की उपाधि के साथ याद किया जाता है। माना जाता है कि उन्होंने वह धन मेवाड़ की रक्षा के लिए दिया था, न कि केवल राजा के लिए।अंतिम समय और विरासत: वे आजीवन महाराणा प्रताप और उनके पुत्र अमर सिंह के प्रति समर्पित रहे। 16 जनवरी 1600 को उनका निधन हुआ।सम्मान: छत्तीसगढ़ सरकार सहित कई संस्थाएं उनकी याद में ‘दानवीर भामाशाह सम्मान’ देती हैं। भामाशाह का जीवन और त्याग भारतीय इतिहास में राष्ट्रप्रेम और निःस्वार्थ सेवा के लिए अमर माना जाता है।मैं पूरे प्रदेश वासियों को दानवीर भामाशाह के जयंती के शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं एवं आयोजन कर्ता जिला साहू समाज धमतरी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं जो ऐसे महत्वपूर्ण कार्य कर प्रदेश में जागरूकता फैलाते हैं ओंकार साहू विधायक धमतरी अपने उद्बोधन में कहा कि साहू समाज हमेशा से ही जागरूकता लाने में चाहे वह स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो चाहे शिक्षा के क्षेत्र में हो चाहे यातायात के क्षेत्र में सभी क्षेत्रों में अपना बहुमूल्य योगदान देकर लोगों को जागरुक करते हैं प्रदेश वासियों को एवं धमतरी विधानसभा क्षेत्र वासियों को दानवीर भामाशाह जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दिए






