हनुमानजी की महाआरती से आज होगा खेल पखवाड़ा समापन

संयोजक योगेश रायचुरा ने सहभागिता का किया आग्रहधर्म प्रेमी समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा का फिर हुआ एक ऐतिहासिक एवं साहसिक सफल आयोजन धमतरी-: खेलों के विभिन्न सोपानों को पार करता हुआ, खेल पखवाड़ा अपनी सफलता की ऊंचाई पर चढ़कर 21 अप्रैल कि शाम के 6:30 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित शक्ति एवं भक्ति के स्रोत वीर हनुमान जी के शरण में महा आरती के साथ समापन को प्राप्त करेगा जहां पर शहर के सर्वांगीण खेल क्षेत्र के खिलाड़ियों के साथ ही धर्म से जुड़े हुए लोग एवं शहर की गणमान्य नागरिकों सहित आमजन मानस को शहर के इस महत्वपूर्ण संपन्न आयोजन के समापन पर अपनी सहभागिता प्रदान करने के लिए उपस्थित होने का आग्रह खेल पखवाड़ा के संयोजक योगेश रायचुरा द्वारा किया गया है उन्होंने आगे बताया कि इसी स्थल पर पहुंचने वाले सभी लोगों के लिए प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है। पुराना बस स्टैंड हनुमान जी का मंदिर सुबह से ही भक्ति भाव के साथ सज धज खेल महोत्सव की खुशी मे तैयार है।

Recent Posts