खेल पखवाड़ा रैकेट पर हूनर दिखाने,200 खिलाडियो का बैडमिंटन प्रतियोगिता में हो रहा है महासंग्राम

इंडोर स्टेडियम में जगह की कमी पर कम्यूनिटी हॉल,सिटी क्लब में भी आयोजित होंगे मैच

आयोजक पंडित राजेश शर्मा सहित राजेंद्र शर्मा, योगेश रायचुरा, भावेश रजक नै तैयारीयों को दिया अंतिम रूप

धमतरी-: खेल पखवाड़ा विभिन्न आयोजनों के बाद अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बैडमिंटन प्रतियोगिता में लगभग 200 खिलाड़ियों को सम्मिलित करते हुए खेल के इस महासंग्राम का आगाज आज से कर रही है जिसमें खिलाड़ियों की संख्या अत्यधिक होने के कारण इनडोर स्टेडियम के साथ ही खेल का मैदान कम्युनिटी हॉल सिविल लाइन तथा सिटी क्लब को भी बनाने का निर्णय आयोजन समिति द्वारा अंतिम समय में लिया गया है । इस आयोजन की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए खेल पखवाड़ा के संयोजक एवं आयोजक पंडित राजेश शर्मा सहित निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, संयोजक योगेश रायचुरा, बैडमिंटन प्रतियोगिता के संयोजक भावेश रजक ने तैयारी को अंतिम रूप देते हुए सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने की बात कही है इन कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए नगर निगम के पार्षद गण कुलेश सोनी, पिंटू यादव, शैलेश रजक, विकास शर्मा लक्की डागा भी लगे हुए हैं।

Recent Posts