संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती में अतिथि बनकर पहुंचे- लेख राम साहू

आज संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 726वीं जयंती 14 अप्रैल 2026 को सेन समाज धमतरी एवं सेन एसोसिएशन के द्वारा सेन चौक राम नगर धमतरी में भव्य आयोजन किया गया जिसमें अतिथि बनकर पहुंचे लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली का सेन समाज के पद अधिकारी गण एवं सेन समाज के सदस्यों के द्वारा फूल माला एवं पुष्प गुच्छ के साथ भव्य स्वागत किया गया लेख राम साहू ने सेन समाज को संबोधित करते हुए कहा कि सेन समाज के आराध्य देव महान संत और समाज सुधारक के जयंती पर विराजमान सभी सामाजिक बंधुओ एवं धमतरी जिला वासियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं निश्चित तौर पर सेन जी महाराज भक्ति आंदोलन के एक महान संत कवि और समाज सुधारक थे जिन्हें सेन समाज का आराध्य देव माना जाता है उन्होंने स्वामी रामानंद जी से दीक्षा ली और ज्ञान वैराग्य एवं निष्काम कर्म की शिक्षा पूरे समाज को दिए सेन जी महाराज के भजनों और पदों में ईश्वर के प्रति समर्पण का भाव प्रमुख है मैं संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन वंदन करता हूं एवं सेन समाज धमतरी और सेन संगठन धमतरी को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने मुझे इस पावन अवसर पर सम्मिलित होने का अवसर दिए

Recent Posts