सरकार की योजनाओं को पारदर्शी बनाने कारगर कदम उठाती हैं भाजपा -: प्रीतेश गांधी धमतरी-:भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को प्रारंभ हुआ सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पार्टी के भोथली मंडल द्वारा गांव चलो बस्ती चलो अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी खंरेगा, देवपुर पहुंच कर ग्रामीणों तथा पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले समर्पित एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिलकर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विभिन्न संचालित योजनाएं जो धरातल पर मूर्त रूप ले रही है, इसके साथ ही राज्य सरकार विष्णु देव साय के पारदर्शी जनहितकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए संपर्क करते हुए घर घर पहुंच कर और गाँव में तालाब किनारे चबूतरे पर ग्रामीणों के साथ बैठक कर अवगत कराकर सभी को जुड़ने का आह्वान किया। गांधी ने आगे कहा कि जन सेवा की कसौटी पर उतरने वाली सच्ची एवं वास्तविक सरकार वही है जो जनता के बीच जाकर शासन की योजनाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ समर्पित भाव से लागू करें जिसका साक्षात प्रमाण है गांव चलो घर-घर चलो अभियान। वही ग्रामीणों से संपर्क के दौरान राजेन्द्र शर्मा पूर्व नगर निगम सभापति, मिश्री पटेल मंडल अध्यक्ष भोथली, राजीव सिन्हा,हिमांशु शेखर साहू सरपंच दर्री, निरंजन साहू, रामखेलावन चंद्राकर,तामेश्वर साहू,विनोद विश्वकर्मा, रामेश्वर , नारायण, अरूण साहू, नेमू राम साहू, हिरेंद्र साहू, मिश्री पटेल,निरंजन साहू, राम खिलावन,चेतन यदु, जोहन ध्रुव,भानू यादव, गजेन्द्र साहू, आत्माराम ध्रुव, मिथिलेश दिवान,मनहरण ध्रुव,सनद साहू ,शत्रुघन साहू,धनेश ध्रुव,महेन्द्र यादव, विमला देवनारायण पूर्व सरपंच,जगदीश साहू एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।







