
शहर के धर्म ,अध्यात्म आस्था का समागम है हमारे तीज, त्यौहार ,उत्सव – निभाए सभी मिलजुल कर सहभागिता-: विजय मोटवानी धमतरी-: मारुति नंदन पवन सूत भगवान हनुमान जी की जन्मोत्सव पर नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा शहर सहित क्षेत्र वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख शांति तथा समृद्धि से परिपूर्ण मंगल मय भविष्य के लिए प्रार्थना की है श्री मोटवानी ने कहा है कि शहर की परंपरा के अनुरूप सभी तीज, त्यौहार एवं व्रत को यहां के लोग पूरी आस्था और आश्रद्धा के साथ सामूहिक सहभागिता से मानते चले आने की परंपरा शुरू से है जिसे आगे बढ़ाना हम सब का नैतिक धर्म है और यही से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का प्रादुर्भाव होगा। उन्होंने आगे कहा है कि भगवान हनुमान जी की कृपा व आशीर्वाद से आने वाले समय में शहर में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होते हुए विकास को नई गति दी जाएगी इसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं।






