खेलों को समृद्ध करने क्रिकेट मैच स्पर्धा को निगम से, पार्षदों ने सहयोग की दोहराई प्रतिबद्धता

धार्मिक ,सामाजिक, के साथ ही खेलों में पंडित राजेश शर्मा का योगदान अविस्मरणीय-: नीलेश लूनिया मिशन मैदान पंहुचे पार्षदगण धमतरी-: शहर में कल से आयोजित होने वाले भव्य क्रिकेट मैच स्पर्धा के लिए नगर निगम के पार्षद गणों द्वारा मिशन मैदान पहुंचकर वस्तु स्थिति से अवगत होते हुए आयोजक पंडित राजेश शर्मा सहित उनके टीम को निगम के द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए अस्वास्त करते हुए कहां है कि यह आयोजन धमतरी के खेल इतिहास का अविस्मरणीय क्षण निर्मित करेगा धर्म प्रेमी समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा द्वारा सामाजिक सेवाभावी कार्यों के साथ ही धार्मिक आयोजन के बाद खेल पखवाड़ा का आयोजन एक महत्वपूर्ण योगदान है जिसके लिए शहर तथा यहां के लोग उनके प्रति हमेशा कृतज्ञ रहेंगे, निगम के स्वच्छता विभाग के अध्यक्ष निलेश लूनिया द्वारा कहा गया है कि आज के भागम भाग युग में जब व्यक्ति अपनों के लिए समय नहीं दे पाता ऐसे में अपना तन, मन धन शहर वासियों तथा विशेष कर युवाओ को समर्पित करना वास्तव में एक सेवा का समाज के लिए उत्कृष्ट उदाहरण है और ऐसे लोगों के कारण ही हमारी धमतरी अनन्य क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान रखती है ।मिशन मैदान पहुंचने वाले पार्षद गणों में निलेश लुनिया ,अखिलेश सोनकर, पिन्टू यादव, कुलेश सोनी, शैलेश रजक, हेमंत बंजारे नीलमणि त्रिलोचन रजक सहित आयोजन समिति से जुड़े हुए लोग उपस्थित थे।

Recent Posts