खेलों धमतरी का संदेश देकर कल बाईक रैली के साथ भव्य क्रिकेट मैच का आगाज

खिलाड़ियों द्वारा खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन का दिखाएंगे जौहर राजेश शर्मा, प्रीतेश गांधी, राजेंद्र शर्मा, योगेश रायचुरा का होगा नेतृत्व धमतरी-: खेल पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले विभिन्न आयोजनों में कल से मिशन मैदान क्रिकेट के छक्के चौके के गुलजार के साथ शहर वासियों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से सज-संवर कर तैयार हो गया है मैदान चारों तरफ बेरी गेट्स के साथ दूधिया रोशनी की रंग से नहा लेगा। कल आयोजन से पूर्व शहर के खिलाड़ियों के द्वारा खेली धमतरी की भावनाओं को अपने में समाहित करते हुए आयोजक धर्म प्रेमी समाजसेवी पंडित राजेश शर्मा के साथ ही सर्व गुजराती समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतेश गांधी, नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, खेल पखवाड़ा के संयोजक योगेश रायचुरा के साथ विभिन्न जर्सी में मोटरसाइकिल रैली के रूप में खेल मार्च करते हुए रनर टूर्नामेंट ट्रॉफी कप को लेकर मां विंध्यवासिनी मंदिर से पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना कर मिशन ग्राउंड के लिए शाम को प्रस्थान करेंगे, इस खेल बाइक रैली के लिए लोगों में जिज्ञासा है अपने तरीके से आधुनिक टेक्नोलॉजिकल सुविधाओं से लेंस होकर आयोजित होने वाला यह खेल पखवाड़ा फुटबॉल के बाद क्रिकेट इसके साथ ही विभिन्न स्थानीय खेलों का समावेश करता हुआ यह आयोजन बैडमिंटन स्पर्धा के साथ ही आने वाले समय में संपन्न होगा।

Recent Posts