
धमतरी। चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी के पावन अवसर पर किले स्थित श्रीरामचन्द्र मंदिर, इतवारी बाजार में भगवान श्रीराम का भव्य जन्मोत्सव 27 मार्च को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। श्रीराम चन्द्र जी मंदिर न्यास द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आकर्षक धार्मिक आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे अभिषेक एवं श्रृंगार पूजन से होगी। इसके बाद सुबह 10 बजे से सुमधुर भजन प्रस्तुति एवं संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ श्री मंगलमूर्ति भजन परिवार द्वारा किया जाएगा। दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव, महाआरती एवं प्रसादी वितरण किया जाएगा। वहीं शाम 6 बजे रामायण पाठ एवं महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। मंदिर न्यास ने नगर के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं इष्ट मित्रों के साथ आयोजन में शामिल होकर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करें। कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में श्रीमंत अंजली राजे चूड़ामणीराव कृदत्त, वरिष्ठ न्यासी जानकी प्रसाद शर्मा, डॉ. एन.पी. गुप्ता एवं अध्यक् दिग्विजय सिंह कृदत्त की प्रमुख भूमिका है। आयोजन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, महासचिव सूर्यकांत तिवारी,अशोक पवार, सह-सचिव विनित गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी विकांत शर्मा सक्रिय हैं। ट्रस्टीगण में राजेन्द्र श्रोती, भूरा ग्वाल, संतोष सोनी, प्रदीप गुप्ता एवं नितिन गुप्ता सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग मिल रहा है।






