खेल पखवाड़ा में रविवार को होगा फूटबॉल का रोमांच

16टीम ले रही है भाग,अंडर 18 वर्ष के होंगे खिलाड़ी खेल पखवाड़ा से निखरेगी प्रतिभाएं -:पं.राजेश शर्मा शहर को स्वस्थ और सुसंस्कारी, सुशिक्षित पीढ़ी सौंपना है हमारा उद्देश्य -: योगेश रायचूरा धमतरी-: शहर तथा क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर समुचित मंच देने के उद्देश्य से खेल पखवाड़े का आयोजन धर्म प्रेमी समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा की पहल पर किया जा रहा है जिसके अंतर्गत कल रविवार को फुटबॉल के 16 टीमों के बीच रोमांचक मैचों के साथ खेल पखवाड़ा का आगाज होगा जिसमें 18 वर्ष के काम के खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे, प्रत्येक टीम में 7 खिलाड़ी होंगे। फुटबॉल टीम को प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम आने वाली टीम को 10000 रूपए तथा दूसरे आने वाली टीम को 7000 रूपए तथा रनिंग शील्ड का इनाम आयोजन समिति द्वारा दिया जाना सुनिश्चित किया गया है। फुटबॉल मैच मैत्री विहार कॉलोनी के बॉक्स ग्राउंड में सुबह से प्रारंभ होगा , पखवाड़े घर होने वाले विभिन्न आयोजनों के संरक्षक पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि शहर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है आवश्यकता है समय समय पर आयोजन होने एवं समुचित मंच प्रदान करने की उन सभी अलग-अलग खेलों में भाग लेने वाले युवा खिलाड़ियों को निखार कर खेल पखवाड़ा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो यही हमारी भावना है।उक्ताशय की जानकारी खेल पखवाड़ा के संयोजक योगेश रायचूरा द्वारा देते हुए बताया गया कि खेल के साथ-साथ सुसानकारी तथा सूचित युवाओं की फौज तैयार करते हुए धमतरी शहर की विशिष्ट पहचान बनाने के लिए भी यह आयोजन आने वाले समय में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी।

Recent Posts