चेटी चंद महोत्सव के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला महासचिव विजय साहू, जिला महामंत्री राकेश साहू, डिपेंद्र साहू, तहसील साहू समाज शहर अध्यक्ष चन्द्रभागा साहू, मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल, संगठन सचिव रामेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र साहू, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीलमणी साहू, सर्वण साहू, सुरेश साहू, रूपेश साहू, राघवेन्द्र साहू, वाणी साहू सहित अनेक सामाजिक जन उपस्थित रहे।







