संत माता कर्मा ने अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाकर समाज को समानता और न्याय का मार्ग दिखाया : रंजना साहू

कोर्रा साहू समाज परिक्षेत्र स्तरीय का होली मिलन समारोह एवं वार्षिक अधिवेशन में गूंजा माँ कर्मा जयंती महोत्सव का संदेशधमतरी- ग्राम मोखा परिक्षेत्र साहू समाज कोर्रा द्वारा परिक्षेत्र स्तरीय होली मिलन समारोह एवं वार्षिक अधिवेशन में माँ कर्मा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोर्रा साहू समाज परिक्षेत्र से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए और माँ कर्मा जयंती को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुईं। उनके आगमन पर समाजजनों ने पुष्पगुच्छ एवं पारंपरिक तरीके से आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कलश शोभायात्रा से हुई, जिसके बाद श्रीकृष्ण जस एवं भजन मंडली द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत, उद्बोधन एवं समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों का सम्मान किया गया। अतिथि उद्बोधन में रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि माँ कर्मा का जीवन त्याग, भक्ति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, उन्होंने अन्याय एवं अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाकर समाज को समानता और न्याय का मार्ग दिखाया, आज की युवा पीढ़ी को माँ कर्मा के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में एकता, भाईचारा और नैतिक मूल्यों को मजबूत करना चाहिए। ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने और नई दिशा देने का कार्य करते हैं। साहू ने समाज की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि साहू समाज निरंतर सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में प्रगति कर रहा है, जो अत्यंत गौरव का विषय है। इस अवसर पर होली मिलन समारोह एवं वार्षिक अधिवेशन में कर्मा जयंती महोत्सव में मुख्य रूप से गणेश राम साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ धमतरी लेखराम साहू पूर्व विधायक गीतेश्वरी साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत कुरूद प्रदीप कुमार साहू संयुक्त सचिव प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़ कामता प्रसाद साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ भखारा देहुती साहू सदस्य जनपद पंचायत धमतरी रेखा शेषनारायण साहू सदस्य जनपद पंचायत कुरूद, डॉ. सी. एल. साहू बाल रोग विशेषज्ञ धमतरी, चंद्रेश चांद सरपंच ग्राम पंचायत मड़ईभाठा भीखम देवांगन ग्राम पटेल मोखा, श्री गिरधारी यादव ग्राम विकास समिति मोखा उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में परिक्षेत्र साहू समाज कोर्रा एवं ग्रामीण साहू समाज मोखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जहां समाज की एकता, संस्कृति और परंपरा की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

Recent Posts