धमतरी में दो मुक्तिधामों के सौंदर्यीकरण को मिली स्वीकृति, डाकबंगला के लिए 44 लाख व नवागांव के लिए 17 लाख मंजूर धमतरी। बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने के लिए महापौर लगातार प्रयासरत है। महापौर रामू रोहरा के प्रयासों से विकास कार्यों की कड़ी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। धमतरी क्षेत्र के दो मुक्तिधामों के सौंदर्यीकरण के लिए कुल 61 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसमें डाकबंगला वार्ड के मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण के लिए 44 लाख रुपये तथा नवागांव वार्ड के मुक्तिधाम के लिए 17 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। महापौर रामू रोहरा ने बताया किधमतरी के मुक्तिधामों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता में शामिल है। कई स्थानों पर मुक्तिधामों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव था, जिसे देखते हुए इनके सौंदर्यीकरण और विकास की योजना बनाई गई। स्वीकृत राशि से मुक्तिधामों में विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के अंतर्गत मुक्तिधाम परिसर में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था, पक्के मार्ग का निर्माण, बैठने के लिए शेड और बेंच की व्यवस्था, पेयजल सुविधा, प्रकाश व्यवस्था तथा परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को सुविधाजनक वातावरण मिलेगा और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। महापौर ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के सभी वार्डों में संतुलित विकास के उद्देश्य से लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सड़क, नाली, पानी, बिजली और सामुदायिक सुविधाओं के साथ-साथ मुक्तिधाम, उद्यान और सार्वजनिक स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि शहर के अन्य मुक्तिधामों के विकास और सुधार के लिए भी योजना बनाई जा रही है, ताकि सभी स्थानों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उनका प्रयास है कि धमतरीके नागरिकों को हर क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं मिलें और धमतरी का समग्र विकास हो। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
महापौर रामू रोहरा के प्रयास से दो मुक्तिधामों के सौंदर्यीकरण को मिली स्वीकृति, 61 लाख रुपये से होंगे विकास कार्य
Recent Posts

ग्राम लीलर में मेगा हेल्थ कैंप एवं महिला जागृति शिविर आयोजन किया गया।
March 12, 2026
No Comments

कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव, दुर्ग और बलरामपुर में अफीम खेती को लेकर विरोध
March 12, 2026
No Comments

एसपी धमतरी के निर्देश पर केरेगांव पुलिस की प्रभावी कार्यवाही – गिरफ्तारी वारंट की तामिली
March 12, 2026
No Comments

प्रेस क्लब के होली मिलन में झूमे पत्रकार, फाग गीतों के बीच महापौर ने बजाया नगाड़ा
March 12, 2026
No Comments

SSP GANDERBAL HOLDS SECURITY REVIEW MEETING
March 12, 2026
No Comments


विकास कार्यों को गति देने निगम के लोक निर्माण विभाग की मैराथन बैठक
March 12, 2026
No Comments