महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू से की मुलाक़ात

धमतरी -: भारतीय जनता पार्टी के सभी मोर्चों की घोषणा का सिलसिला लगातार जारी है, जहाँ पार्टी में सभी को उपयुक्त जिम्मेदारी देकर पदों से नवाजा जा रहा है, उसी कड़ी में बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा जिला धमतरी की अध्यक्ष अनीता यादव ने अपनी टीम की घोषणा की, जिसके बाद उनकी टीम के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू से मुलाकात की, जहां रंजना साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी एवं सरकार की नीतियों का लाभ जन जन तक पहुंचाने, नारी सशक्त हो इस हेतु महिला मोर्चा को सतत रूप से कार्य करने हेतु मार्गप्रशस्त किया। इस अवसर पर रंजना साहू के साथ भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जागेश्वरी राकेश साहू उपस्थित रहीं। उनसे मिलने वालों में नवनियुक्त महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रुखमणी सोनकर, महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष संगीता जगताप, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी डाली सोनी, महिला मोर्चा शहर मण्डल अध्यक्ष पूजा कुंजाम, महिला मोर्चा भोथली मण्डल अध्यक्ष पूर्णिमा बनपेला उपस्थित रही।

Recent Posts