शहरवासियों तथा बुद्धिजीवियों के जागरूकता पर भ्रष्टाचार उजागर कर बदली जा रही है पाइप लाइन-: विजय मोटवानी

विधायक के निरीक्षण का स्वागत कर लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी ने चुटकी लेकर कहा जब जागे तब सबेरा धमतरी-:जल जीवन मिशन के अंतर्गत पानी संचय हेतु किए जा रहे हैं सार्थक प्रयास का लाभ आमापारा वार्ड में बरसात में होने वाले जलमग्न स्थिति का निपटारा करने के साथ ही , पवित्र दृष्टिकोण से कांग्रेस शासित नगर निगम में तत्कालीन आमापारा वार्ड के पार्षद विजय मोटवानी द्वारा उसे समय के कलेक्टर नम्रता गांधी द्वारा राशि आवंटित की गई थी लेकिन कांग्रेस के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के द्वारा अपने चहते ठेकेदार को उक्त कार्य को देकर भ्रष्टाचार करते हुए जहां पर NP 3 पाइप डालना था वहां पर NP2 ह्यूम पाइप डाल गया जिसके तरफ शहर के बुद्धिजीवियों तथा गणमान्य नागरिकों के द्वारा भाजपा सरकार निगम में महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में आने पर तत्काल ठेकेदार का भुगतान रोकते हुए कार्य को निविदा में दिए गए शर्तों के अनुरूप कराते हुए शहर के महत्वपूर्ण क्षेत्र के गंभीर समस्या को आम जनता से निजात दिलाने हेतु फिर से महापौर रामू रोहरा फिर से गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जा रहा है जिससे आम जनमानस सहित शहर की जनता राहत महसूस कर रही है और यही एकमात्र कारण है कि नगर निगम के प्रति आम जनता में विश्वास का भाव जागृत होते हुए भारतीय जनता पार्टी के हमने बनाया है हम ही सवारेंगे के तथ्य को शिकार करते हुए महापौर के विकास को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए खड़ी हुई है वही मोटवानी विधायक के द्वारा निरीक्षण पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक जनप्रतिनिधि का शहर के सकारात्मक विकासवादी निगम के कार्य पर आकर खड़े होकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना एक शुभ संकेत के साथ स्वागत योग्य है क्योंकि पिछले दो वर्ष में हम सब अपने विधायक को अपने बीच देखने के लिए आंखें लगाए बैठे थे चलो मैं यही कहूंगा कि देर आये , दुरुस्त आए,चलो आया तो सही।

Recent Posts