
पुलिस की चौकसी कालोनियों के भीतर क्षेत्रों तक हो विस्तारित -: कुलेश सोनी चोरी से प्रभावित परिवारों से मिले पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा धमतरी-: नकाबपोश हथियारबंद डकैतों के द्वारा अंबेडकर वार्ड स्थित आकाशगंगा कॉलोनी के आधा दर्जन से अधिक घरों के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम देने के बाद लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। वही चोरी से प्रभावित परिवारों से मिलने नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा सहित वार्ड पार्षद कुलेश सोनी एवं पिन्टू यादव मिलने पहुंचे।जिसके बाद वार्डवासियों के मांग पर पार्षद कुलेश सोनी द्वारा पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखते हुए आग्रह किया है कि शहर के प्रमुख कॉलोनीयो के उक्त वार्ड में स्थित होने तथा संभ्रांत लोगों के यह निवास करने विशेष कर शासकीय अधिकारी कर्मचारी के रहने से यह क्षेत्र हमेशा चोरों तथा अन्य आपराधिक गतिविधि करने वाले लोगों के निशाने पर रहता है इसलिए रात्रि गस्त को बढ़ाते हुए सिर्फ रुद्री से अंबेडकर चौक तक के मार्ग में न होकर यहां अंदरूनी कालोनियों तक विस्तारित किया जाए तो अपराध पर अंकुश लगाने में सहायक सिद्ध होगा सोनी ने आगे कहा है कि वार्ड वासियों के द्वारा भी पूर्व में घटित घटनाओं के कारण निरंतर इस दिशा में पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया है जिस पर त्वरित रूप से अमल किया जाए।






