केंद्रीय बजट में सभी वर्गों का रखा गया है ध्यान ,,,अजय चंद्राकर
,, जिला भाजपा कार्यालय बालोद में ली पत्रकार वार्ता

बालोद :– जिला भाजपा कार्यालय बालोद में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी अजय चंद्राकर ने कहा कि केंद्रीय बजट में केंद्र की सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखा है। खास तौर पर युवा व महिला वर्गों पर विशेष फोकस किया गया है। किसान समृद्ध बने व्यापारियों को व्यापार करने में कोई दुविधा ना हो इन बातों का ध्यान रखते हुए देश की रक्षा पर भी काफी बड़ा प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार में किसान, महिला, दलित, वंचित, शोषित, बाधित और पिछड़े वर्ग पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। तीन कर्तव्यों को लेकर यह बजट तैयार किया गया जिसमें आर्थिक विकास को गति प्रदान करना और उसे धारण करने योग्य रखना ।दूसरा लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और तीसरा सबका साथ सबका विकास के सपने को पूरा करना है।
उन्होंने बताया कि बजट में सरकार ने रोजगार सृजन करने उत्पादकता और विकास की गति को तीव्र प्रदान करने की दिशा में व्यापक आर्थिक सुधार किए हैं। जीएसटी के सरलीकरण, श्रम संहिताओं और अनिवार्य गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों के विकेंद्रीकरण सहित लगभग 350 सुधार किए गए हैं वहीं उच्च स्तरीय पर समिति का गठन किया गया है। केंद्र सरकार अनेक मामलों में राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करेगी।
*रक्षा बजट में भी की गई बढ़ोतरी*
पत्रकार वार्ता के दौरान बजट की चर्चा करते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि रक्षा बजट में 7.85 लाख करोड रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इससे देश की सीमाएं सुरक्षित रहेगी। उन्होंने बजट में सभी क्षेत्र के लिए पर्याप्त राशि आवंटित करने की जानकारी दी।
बजट को निर्माण करने में कई विशेषज्ञों की राय रही जिसकी आज पूरे विश्व में प्रशंसा की जा रही है।
शहर गांव को बराबर प्राथमिकता अजय चंद्राकर ने बताया कि शहर गांव में आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त बजट आवंटित किए गए शहर हमारा विकसित हो वही गांव के लोगों को पर्याप्त सुविधा मिले संसाधन मिले इसका पूरा ख्याल रखा गया है किसी कार्य मजदूर के लिए भी सरकार ने चिंता व्यक्त की है चंद्राकर ने कहा बजट पूरी तरह से संतुलित और सभी वर्गों के हित में है इससे किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
पत्रकार वार्ता में जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, लघु वनोपज प्रदेश उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा पवन साहू, मीडिया प्रभारी कमल पनपलिया, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, भाजपा नेता, कृष्ण कांत पवार, सौरभ लूनिया,राकेश छोटू यादव, प्रवक्ता जितेंद्र साहू आदि मौजूद रहे।







