ग्राम भेंडसर में भव्य भागवत कथा का आयोजन लेखराम साहू हुए शामिल

ग्राम भेंडसर में भव्य भागवत कथा का आयोजन लोकेश्वर साहू द्वारा अपने माता-पिता स्वर्गीय पुनारदराम साहू एवं स्वर्गीय नीराबाई साहू की स्मृति में किया गया है कथावाचक सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय संत सर्वेश्वर आनंद सरस्वती महाराज चित्रकूट वाले पधारे एवं अपने मुखारविंद से कृष्णा एवं राधा मैया के बारे में भक्ति के प्रसंग श्रद्धालुओं को सुना कर मन मुग्द कर दिए माननीय लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली मती तारिणी चंद्राकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राजू साहूएवं शहर एवं ग्रामीण से आए भक्तजन सम्मिलित होकर भागवत कथा का आनंद लिए इस आयोजन से पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया कथा वाचक ने कहा की श्रीमद् भागवत महापुराण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं बल्कि मानव जीवन को सत्य धर्म करुणा और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करने वाला दिव्य दर्शन है कथा श्रवण से मन को और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है कथा उपरांत श्रद्धालुओ को संबोधित करते हुए श्री लेख राम साहू ने कहा कि श्रीमद् भागवत महापुराण कथा मानव जीवन को भक्ति के पद पर चलने के लिए प्रेरित करता है ऐसे आयोजन समाज एवं ग्रामीणों के द्वारा लगातार महीना भर से गांव-गांव करवाया जा रहा है जिससे पूरे धमतरी जिला भक्ति मय हो गया है ऐसे आयोजन से समाज में सद्भाव और आपसी एकता का भाव सुदृढ़ होता है यजमान लोकेश्वर साहू एवं उनके परिवार जनों को इस पुण्य आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिए भगवान ऐसे परिवार के साथ भगवान हमेशा कृपा बनाए रखें इन्ही मंगल कामना के साथ यज्ञ में सम्मिलित हुए और धमतरी जिला के जनता के लिए मंगल कामना किये

Recent Posts