पूर्व छात्र मिलन समारोह में उमड़ा उत्साह, स्मृतियों में लौटे स्वर्णिम विद्यालयी दिन, अतिथि के रूप में शामिल हुई भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू

आज देश और समाज को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो ज्ञान के साथ-साथ संस्कारों से भी समृद्ध हों : रंजना साहू धमतरी- पी.एम. मेहतरु राम धीवर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बठेना, धमतरी में आयोजित पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू बतौर विशेष अतिथि समारोह में शामिल हुईं। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं ने वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर अपने विद्यालयी जीवन की स्मृतियों को साझा किया।समारोह की शुरुआत माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। संस्था के प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर अपने प्रेरक उद्बोधन में रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं होता, बल्कि यहीं से व्यक्तित्व, संस्कार और जीवन की दिशा तय होती है, पूर्व छात्र मिलन समारोह हमें अपने अतीत से जोड़ते हैं और यह याद दिलाते हैं कि हमने किन मूल्यों के साथ जीवन की यात्रा शुरू की थी, आज देश और समाज को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो ज्ञान के साथ-साथ संस्कारों से भी समृद्ध हों, आप सभी पूर्व विद्यार्थी अपने अनुभव, परिश्रम और सफलता के माध्यम से न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और राष्ट्र का भी नाम रोशन करें। साहू ने विद्यालय के प्राचार्य एवं संपूर्ण शिक्षकीय स्टाफ को इस सफल आयोजन हेतु बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों और संस्थान के बीच भावनात्मक सेतु का कार्य करते हैं, जिससे आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों एवं पूर्व छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य, सफल जीवन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार रखे और विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। समारोह के में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं स्मृति-चिन्ह भेंट के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूर्व छात्र मिलन समारोह ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि विद्यालय केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि जीवन भर साथ रहने वाले रिश्तों और मूल्यों की पाठशाला होता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से श्यामलाल नेताम वार्ड पार्षद, ज्ञानचंद सिन्हा विधायक प्रतिनिधि, रविन्द्र कुमार साहू प्राचार्य, लीना जेठवा व्याख्याता, गोपाल राम साहू व्याख्याता, दीपमाला आहूजा, परवेज अली सर, रवियादव, नीता नेताम, पोलेन्द्र करहाल, दीपक कुमार साहू व्याख्याता, अमित कुलदीप, संगीता अग्रवाल, निभा वर्मा, अपर्णा सोनी, परमानंद देवांगन, मानिकराम सिन्हा, संतोष चौधरी, प्रवीण कुमार मरकाम, प्रवीण कुमार नायक, शीतल सोनी , वर्षा केशवानी, वीरेंद्र मारकण्डे, क्षमता ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पूर्व छात्र छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Recent Posts