धमतरी जिले के सभी 13 मंडलों में केंद्रीय बजट श्रवण कार्यक्रम, गांव-गांव तक पहुंची बजट की जानकारी

धमतरी।केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वार्षिक बजट को लेकर धमतरी जिले के सभी 13 भाजपा मंडलों में एक साथ बजट श्रवण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से जिले के सभी गांवों के अनेक लोगों ने बजट को सुना और सरकार की योजनाओं व प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की। भाजपा के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण व शहरी नागरिकों की सहभागिता रही। कार्यक्रमों के दौरान बताया गया कि भाजपा सरकार की सोच है कि बजट केवल संसद तक सीमित न रहे, बल्कि उसकी जानकारी सीधे आम जनता तक पहुंचे। बजट के माध्यम से किसानों, युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों, व्यापारियों एवं मध्यम वर्ग के लिए किए गए प्रावधानों की जानकारी सरल भाषा में लोगों को दी गई। सभी मंडलों में कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों को बजट के प्रमुख बिंदुओं से अवगत कराया। प्रमुख नेताओं की बजट पर विस्तृत प्रतिक्रिया जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देता है। बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर किए गए प्रावधान आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाएंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा कि बजट में महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए अवसर और गरीब कल्याण की योजनाओं को विशेष महत्व दिया गया है, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को सीधा लाभ मिलेगा। प्रदेश कार्यालय सह मंत्री प्रीतेश गांधी ने बजट को आर्थिक स्थिरता और दीर्घकालीन विकास की दिशा में मजबूत कदम बताया। उद्योग, स्टार्टअप और उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलने से रोजगार के नए अवसर बनेंगे। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि बजट से शहरी विकास, अधोसंरचना, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को गति मिलेगी, जिससे नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह बजट अत्यंत लाभकारी है। कृषि, सिंचाई, सड़क, आवास और ग्रामीण रोजगार से जुड़ी योजनाओं से गांवों का सर्वांगीण विकास होगा। अपेक्स बैंक अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने कहा कि बजट से सहकारी बैंकों को मजबूती मिलेगी और किसानों व छोटे व्यापारियों को ऋण सुविधाओं के माध्यम से आर्थिक संबल मिलेगा। पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार ने बजट को गरीब, किसान और मध्यम वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया बताया। सीए व पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा कविंद्र जैन ने कहा कि यह बजट आर्थिक दृष्टि से संतुलित है और निवेश को प्रोत्साहित करने वाला है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।पूर्व विधायक इंदर चंद चोपड़ा ने कहा कि बजट से गरीबों के आवास, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मजबूती मिलेगी। पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह ने बजट को महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए लाभकारी बताया। पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने कहा कि आदिवासी एवं पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए बजट में किए गए प्रावधानों से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसर बनेंगे। महामंत्री महेंद्र पंडित ने कहा कि संगठन के माध्यम से गांव-गांव तक बजट की जानकारी पहुंचाई जा रही है ताकि हर व्यक्ति योजनाओं का लाभ ले सके। महामंत्री राकेश साहू ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम है और इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू ने कहा कि भाजपा सरकार का बजट पारदर्शी और जनहितैषी है। बजट श्रवण कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को सीधे जानकारी मिल रही है।

Recent Posts