आज रविवार, दिनांक 18 जनवरी को भिलाई में आयोजित 26वें वार्षिक डॉग शो में अघोर पीठ श्री धाम सुमेरु मठ के

नमो आदेश आज रविवार, दिनांक 18 जनवरी को भिलाई में आयोजित 26वें वार्षिक डॉग शो में अघोर पीठ श्री धाम सुमेरु मठ के लिए अत्यंत गौरव एवं आनंद का विषय रहा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अघोर पीठाधीश बाबा जी के सान्निध्य, मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में तैयार किए गए ऑस्टर (Austor – जर्मन शेफर्ड नस्ल) ने अपनी उत्कृष्ट शारीरिक संरचना,अनुशासन, चपलता, बुद्धिमत्ता एवं प्रभावशाली प्रदर्शन के बल पर चैंपियन का खिताब  प्राप्त किया। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि गुरु-कृपा, सतत अभ्यास,संस्कारपूर्ण प्रशिक्षण और मानव–प्राणी के सौहार्दपूर्ण संबंध का सजीव प्रमाण है। अघोर परंपरा में प्राणी-जगत के प्रति करुणा,संतुलन एवं चेतन अनुशासन का जो भाव निहित है, वही इस विजय में प्रत्यक्ष रूप से झलकता है। इस सफलता से अघोर पीठ श्री धाम सुमेरु मठ का नाम और अधिक गौरवमयी हुआ है। बाबा औघड़ नाथ जी की असीम कृपा सदैव सभी साधकों, सेवकों एवं समस्त प्राणी-जगत पर बनी रहे।नमो आदेश

Recent Posts

मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने की बात संज्ञान में आने पर थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को एसपी धमतरी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच किया, दिए प्राथमिक जांच के आदेश