भाजपा ने बूथ स्तर पर मनाया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व धमतरी जिले में राष्ट्रगौरव और सांस्कृतिक चेतना का संदेश धमतरी। उमेश साहू भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर धमतरी जिले के समस्त बूथों में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रगौरव के भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने सोमनाथ मंदिर के इतिहास, उसके पुनर्निर्माण और भारत की सांस्कृतिक अस्मिता पर विचार साझा किए।कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान, आस्था और पुनर्जागरण का प्रतीक है।जिला भाजपा अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण भारत की सांस्कृतिक चेतना और आत्मसम्मान का पुनः जागरण है। उन्होंने कहा कि अनेक आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ का पुनर्निर्माण यह सिद्ध करता है कि भारत की आत्मा को कोई पराजित नहीं कर सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि इस स्वाभिमान को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा श्रीमती रंजना साहू ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत को पुनः गौरव के साथ स्थापित कर रहा है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व उसी श्रृंखला का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो नई पीढ़ी को अपने इतिहास से जोड़ने का कार्य करता है। नगर निगम धमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का इतिहास हमें संघर्ष, धैर्य और आत्मबल का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने कहा कि जब समाज अपनी जड़ों से जुड़ा रहता है, तभी राष्ट्र सशक्त बनता है। ऐसे आयोजनों से राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूती मिलती है। प्रीतेश गांधी भाजपा जिला कार्यालय मंत्री ने कहा कि बूथ स्तर पर इस पर्व को मनाने का उद्देश्य आम जनमानस को भारतीय संस्कृति और इतिहास के गौरवशाली अध्यायों से अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं ने घर-घर संपर्क कर सोमनाथ के महत्व पर चर्चा की। पूर्व विधायक श्री इंदर चंद चोपडा ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व महिलाओं और युवाओं को अपनी संस्कृति पर गर्व करना सिखाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की रक्षा में महिलाओं की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है और आगे भी रहेगी।







