मुख्य अतिथि के रूप में मोनिका देवांगन उपस्थित रहीं। पटेल मरार समाज द्वारा अधिष्ठात्री देवी माँ शाकंभरी जयंती के पावन अवसर पर गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा गंगरेल मंडल अध्यक्ष एवं महिला एवं बाल विकास सभापति, जिला पंचायत धमतरी मोनिका देवांगन अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान समाजजनों द्वारा मोनिका देवांगन एवं सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं शाल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि माँ शाकंभरी के आदर्श सेवा, परोपकार, अन्नदान एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक हैं और ऐसे आयोजनों से समाज में एकता एवं जागरूकता का संचार होता है। समाज के विकास, शिक्षा, संस्कार और संगठनात्मक मजबूती के लिए ऐसे कार्यक्रम का होते रहना आवश्यक है। इस अवसर पर पूर्व भाजपा मंडल गंगरेल अध्यक्ष ऋषभ देवांगन जनपद पंचायत अध्यक्ष अंगिराध्रुव जनपद सदस्य उर्वशी ध्रुव मंडल महामंत्री चंद्रहास जैन ग्राम सरपंच जितेंद्र सिन्हा मोगरागहन सरपंच शैलेश नाग समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी राधेश्याम पटेल गया राम पटेल अखिलेश पटेल मनोज पटेल अलख राम पटेल राजाराम पटेल सेवक राम पटेल सहित मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना एवं सामाजिक विचार-विमर्श के साथ सम्पन्न हुआ। अंत में आयोजक पटेल मरार समाज द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित समाजजनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।







