**भव्य स्वागत के साथ एमसीबी जिले पहुंचे भाजपा अ.जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े* ,
*सांस्कृतिक भवन खोगापानी में हुआ स्वागत समारोह, समाज उत्थान पर बोले प्रदेश अध्यक्ष**
एमसीबी / – भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलाईगढ़ के पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े का एमसीबी जिले में प्रथम आगमन पर नगर पंचायत खोगापानी के घुटरीटोला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष (एमसीबी) श्रीमती चंपादेवी पावले ने किया। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला संगठन सहित सभी मोर्चाओं के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। डोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और आतिशबाज़ी के बीच प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।
*बाइक रैली और सांस्कृतिक स्वागत*
घुटरीटोला से सांस्कृतिक भवन तक कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर स्वागत यात्रा निकाली। सांस्कृतिक भवन पहुंचने पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ।
छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य एवं गायन कार्यक्रम ने वातावरण को देशभक्ति और उत्साह से भर दिया।


अपने उद्बोधन में डॉ. जांगड़े ने कहा कि “भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुंचाने के लिए समर्पित है। अनुसूचित जाति समाज हमारे संगठन की आत्मा है। भाजपा ने हमेशा समाज को सशक्त, शिक्षित और स्वावलंबी बनाने का काम किया है।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग को समान अवसर देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन के विचारों को घर-घर तक पहुंचाएं और समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करें।
जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले ने अपने संबोधन में कहा कि “डॉ. जांगड़े जैसे जनसेवी नेता का जिले में आगमन हम सभी के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा और अधिक सशक्त होगा और समाज के युवाओं को नई दिशा मिलेगी।”
उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार और संगठन समाज के हर तबके को मुख्यधारा में लाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह, जिला महामंत्री आशीष मजुमदार, मंडल अध्यक्ष सुश्री बबिता सिंह, मंडल महामंत्री भगवान दास,जितेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता, संतोष वर्मा, डॉ हरिलाल सिंह, एस डी द्विवेदी, सत्यनारायण विश्वकर्मा, राजेश प्यासी सहित भाजपा पार्षदगण, कार्यकर्ता तथा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ब्युरो रिपोर्ट







