मनेन्द्रगढ़ / – एमसीबी एक चमत्कारी जिला है यहां
नित नए चमत्कार होना कोई बड़ी बात नहीं,कठौतिया निवासी सुरेंद्र के पुत्र का जन्म 11 जनवरी 2023 जिला अस्पताल बैकुंठपुर में हुआ और जिसके जन्म प्रमाण पत्र जिला अस्पताल ने जारी भी कर दिया।

चमत्कार तो तब हुआ जब कठौतिया निवासी निवासी के पुत्र का जन्म दूसरे महीने में अलग तिथि मे अन्य पंचायत ग्राम दुबछोला के सचिव के द्वारा जारी कर दिया।
सोचनीय पहलू तो यह है बच्चें का नाम मां का नाम पिता का नाम और पता सेम ही है। लेकिन ऐसी क्या आवश्यकता आन पड़ी की ग्राम पंचायत कठौतिया निवासी का बालक का जन्म प्रमाण पत्र के ग्राम दुबछोला के सचिव को जारी करना पड़ा, इतनी मेहरबानी का कोई तो कारण होगा।
बड़ा चमत्कार तो यह है कि दोनों ऑनलाइन में वैलिड है, तकलीफ तो तब होती है की महीने एक ही है मतलब गंगाधर ही शक्तिमान है यह चमत्कार है भ्रष्टाचार है तो जांच का विषय है।
ब्युरो रिपोर्ट







