नई दिल्ली। देश के 7 खूबसूरत ऐतिहासिक स्थलों के नाम UNESCO की संभावित विश्व धरोहर सूची (UNESCO’s Tentative World Heritage List) में शामिल हो चुके हैं। इनमें पंचगनी के डेक्कन ट्रैप्स, महाराष्ट्र के महाबलेश्वर और आंध्र प्रदेश की तिरुमाला हिल्स का नाम भी मौजूद है।
यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, यह 7 धरोहरें देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं। इसी के साथ UNESCO की संभावित विश्व धरोहर सूची में शामिल स्थलों के नाम भी बताए गए हैं।
7 राज्यों की 7 जगहें शामिल
इंडिया एट UNESCO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल को यह घोषणा करते हुए खुशी महसूस हो रही है कि भारत की 7 जगहों को UNESCO की संभावित विश्व धरोहर सूची में शामिल कर लिया गया है।”
| नंबर | जगह | राज्य |
| 1 | पंचगनी का डेक्कन ट्रैप और महाबलेश्वर | महाराष्ट्र |
| 2 | मेघालय की गुफाएं | पूर्वी खासी हिल्स, मेघालय |
| 3 | नागा हिल्स ओफीयोलाइट | किफायर, नागालैंड |
| 4 | तिरुमाला हिल्स | तिरुपति, आंध्र प्रदेश |
| 5 | वर्कला | केरला |
| 6 | एरा मट्टी डिब्बालु | विशाखापट्टनम, आंध्र प्रदेश |
| 7 | सेंट मेरी आईलैंड क्लस्टर | उडुपी, कर्नाटक |
69 साइट्स हो चुकी हैं शामिल
इसी के साथ UNESCO की संभावित विश्व धरोहर सूची में भारत के 69 जगहों के नाम दर्ज हो चुके हैं। इनमें 49 कल्चरल, 3 मिक्सड और 17 नेचुरल कैटेगरी की साइट्स मौजूद हैं।
ब्युरो रिपोर्ट






