नई दिल्ली। Weather Update: सितंबर में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक मौसम एक बार फिर से करवट ले सकता है। इस संबंध में मौसम विभाग ने नया अपडेट दिया है।
दरअसल, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 13 सितंबर को कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से हो रही धूप के कारण उमस भरी गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। इस बीच बारिश के कारण लोगों को राहत मिलने की संभावना है। आइए आपको बताते हैं आज का मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में पिछले कुछ दिनों में उमस भरी गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। पिछले समय में हुई बारिश के बाद उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली एनसीआर में बारिश के कोई खास आसार नहीं हैं। बारिश के लिए राजधानी के लोगों को थोड़ा और इंतजार करना होगा।
यूपी -बिहार में आज बारिश की संभावना
भारत मौसम विभाग (IMD) ने यूपी बिहार में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। बिहार के कई जिलों में भी आज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को यूपी के कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, समेत आसपास के जिलों में आज मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।
पहाड़ी राज्यों के मौसम के बारे में जानिए
इन बार पहाड़ों पर मानसून कुछ ज्यादा ही मेहरबान है। उत्तराखंड के कई जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान अगर कोई व्यक्ति पहाड़ी राज्यों की यात्रा पर जाने की सोच रहा है, फिर उसे सतर्क रहने की आवश्यकता है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी आज भारी बारिश की संभावना है।
गौरतलब है कि इस साल मानसून ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। साल 2020 के बाद ये पहला मौका है, जब मानसून ने समय से पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है।
(सोर्स- IMD) ब्युरो रिपोर्ट






