भारत की स्थिति श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल से भी ज्यादा खराब… ये क्या बोल रहे कांग्रेस नेता उदित राज

नई दिल्ली: नेपाल में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और हिंसा को लेकर भारत का सियासी पारा भी हाई है। कांग्रेस लोकतंत्र का जिक्र कर बीजेपी पर तीखे हमले कर रही है। कांग्रेस नेता उदित राज ने नेपाल के हालात पर चिंता जताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है।

कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, ‘BJP सरकार संविधान बदलना चाहती है। लेकिन भारत में लोकतंत्र की जड़ें बहुत मजबूत हैं। इसलिए वे ऐसा नहीं कर सकते।’ उन्होंने आगे कहा, ‘भारत में लोग नेपाल जैसे हालात न होने पर चर्चा कर रहे हैं। कई युवा महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान हैं।’ उदित राज का मानना है कि भारत का संविधान और संवैधानिक संस्थाएं मजबूत हैं। वरना यहां भी श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल से ज्यादा खराब स्थिति हो सकती थी।

क्या है मामला?

नेपाल सरकार ने 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया था। इसके विरोध में नेपाल के जेन जी युवाओं ने सड़क पर आकर सरकार के इस फैसले का विरोध किया। वहीं, नेपाल में यह भी दावा किया जा रहा है कि युवाओं का यह विरोध प्रदर्शन न महज सोशल मीडिया बैन, बल्कि सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ भी है। नेपाल में युवाओं ने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार भ्रष्टाचार मुक्त नहीं हो जाती है, तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

नेपाल के प्रधानमंत्री को देना पड़ा इस्तीफा

युवाओं के बढ़ते विरोध प्रदर्शन की वजह से नेपाल के प्रधानमंत्री सहित कई मंत्रियों को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा, लेकिन अभी भी युवाओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेपाल की अराजक स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने भी बयान जारी किया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि हम पूरी स्थिति पर नजर बनाकर रखे हुए हैं, खासकर हमारे देश के वो सभी नागरिक जो मौजूदा समय में नेपाल में हैं।

ब्युरो रिपोर्ट

buzz4ai
Recent Posts