छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की चेतावनी: नकली ई-चालान से सावधान, सिर्फ आधिकारिक पोर्टल से करें।

रायपुर  / – परिवहन विभाग छत्तीसगढ़ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन से संबंधित किसी भी ई-चालान का भुगतान केवल विभाग की अधिकृत वेबसाइट के माध्यम से ही करें।

विभाग ने बताया है कि हाल ही में कुछ धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं, जिनमें वाहन मालिकों को नकली संदेश या ईमेल भेजकर चालान राशि जमा कराने का प्रयास किया गया है। ऐसे में विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अनधिकृत वेबसाइट, लिंक या एप पर भुगतान न करें।

वास्तविक चालान की जानकारी प्राप्त करने के लिए वाहन मालिक विभागीय पोर्टल पर जाकर “Pay Online” विकल्प चुनें। यहां वाहन नंबर और चेसिस नंबर/इंजन नंबर के अंतिम चार अंक डालने पर चालान का पूरा विवरण प्राप्त किया जा सकता है। इसके बाद सुरक्षित तरीके से ऑनलाइन भुगतान संभव है।

             ब्युरो रिपोर्ट
Recent Posts

मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने की बात संज्ञान में आने पर थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को एसपी धमतरी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच किया, दिए प्राथमिक जांच के आदेश